आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 कि अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर जेसन रोल्स सहित छह खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा।
इस फ्रेंचाइजी ने रोल्स को 29 लाख रैंड (1.69 करोड़ रुपये) में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके 18 वर्षीय रोल्स ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए लंबे प्रारूप में पहले ही अपनी छाप छोड़ी है। एक कुशल बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर रोल्स के नाम एक दोहरा शतक दर्ज है।
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली जोबर्ग सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी को 27 लाख रैंड में फिर से अपनी टीम से जोड़ा है। इसके अलावा उसने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर दयायान गलीम को दो लाख रैंड में खरीदा।
वेस्टइंडीज के दिग्गज टी20 खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को भी 15 लाख रैंड में टीम में शामिल किया गया है।
फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को 500,000 रैंड और अमेरिका के विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस को 10 लाख रैंड में खरीदा।