आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिसपिन छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में रूस से मिली करारी हार के बाद अपनी युवा टीम का समर्थन करते हुए कहा कि उनका ध्यान दीर्घकालिक विकास पर लगा है।
भारत को बृहस्पतिवार को यहां खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में रूस से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।
छेत्री ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मैच का सकारात्मक पहलू यह रहा कि हमारी टीम ने पूरी प्रतिबद्धता दिखाई। हम आक्रामक खेल खेलने से नहीं डरते हैं। हम वही करने की कोशिश करते हैं जो हमारे नियंत्रण में है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपने इरादे दिखाए। हमने हार नहीं मानी। इसलिए मेरे लिए यही सबसे अच्छी बात है। हमारा ध्यान टीम के दीर्घकालिक विकास पर है।’’