चेक गणराज्य को हराकर इटली डेविस कप के फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-11-2026
Italy beat Czech Republic to reach Davis Cup final
Italy beat Czech Republic to reach Davis Cup final

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 लोरेंजो मुसेटी और एंड्रिया वावास्सोरि ने निर्णायक युगल मैच जीता जिससे मौजूदा चैंपियन इटली ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
 
मुसेट्टी और वावास्सोरि ने पहला सेट गंवाने के बाद जिरी लेहेका और टॉमस माचक को 3-6, 6-1, 7-6 (4) से पराजित किया।
 
मुसेटी ने पहले एकल मुकाबले में याकूब मेनसिच को 6-3, 6-4 से हराकर इटली को बढ़त दिलाई लेकिन लेहेका ने विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को 6-2, 1-6, 6-3 से हराकर मैच को बराबरी पर ला दिया।
 
इटली रविवार को फाइनल में इंग्लैंड या स्पेन से भिड़ेगा।