‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां सत्र 29 नवंबर को, पुणे में जुटेंगे 50 हजार साइकिल प्रेमी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-11-2026
100th session of 'Sundays on Cycle' on November 29, 50,000 cyclists to gather in Pune
100th session of 'Sundays on Cycle' on November 29, 50,000 cyclists to gather in Pune

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 खेल मंत्रालय की प्रमुख फिटनेस पहल 'संडेज ऑन साइकिल' का 100वां सत्र 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा और इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया पुणे में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
 
पुणे में मांडविया के साथ 50 हजार साइकिल प्रेमी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देशभर में 100 प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे जिनमें 100 भारतीय ओलंपियन हिस्सा लेंगे।
 
दिसंबर 2024 में शुरू हुई इस पहल की शुरुआत नयी दिल्ली में केवल 250 स्थानों और 500 प्रतिभागियों के साथ हुई थी।
 
खेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, '‘‘दो वर्षों में ‘संडेज ऑन साइकिल’ एक जन आंदोलन बन गया है। ‘संविधान दिवस’ की थीम पर आयोजित इसके 99वें चरण में देशभर के 26 हजार से अधिक स्थानों पर लाखों नागरिकों ने हिस्सा लिया था। ’’
 
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ ‘संडेज ऑन साइकिल’ का यह ऐतिहासिक 100वां चरण भारत में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इसकी थीम ‘इंडियारेडीफॉरओलंपिक्स’ रखी गई है। ’’
 
भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी कर रहा है। देश ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान खेलों के आयोजन को लेकर अपना दृष्टिकोण और रोडमैप प्रस्तुत किया।