भारतीय पुरूष टीम सेमीफाइनल में , महिला टीम विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप से बाहर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-07-2026
Indian men's team in semi-finals, women's team out of World Squash Junior Team Championship
Indian men's team in semi-finals, women's team out of World Squash Junior Team Championship

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरूष टीम इंग्लैंड को हराकर विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि महिला टीम अमेरिका से हारकर बाहर हो गई ।
 
भारतीय पुरूष टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को हराया और मुकाबला अमेरिका से होगा । पिछले साल भारत ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।
 
आर्यवीर दीवान ने रॉनी हिकलिंग को हराकर भारत को बढत दिलाई लेकिन इस्माइल खलील ने युशा नफीस को हराकर इंग्लैंड को बराबरी दिलाई । भारत के गुरवीर सिंह ने निर्णायक मुकाबला जीता ।
 
वहीं महिला वर्ग में हाल ही में विश्व जूनियर चैम्पियन बनी अनाहत सिंह ने दिया यादव को हराकर भारत को बढत दिलाई । लेकिन चार्लोट जे ने भारत की रूद्रा सिंह को हराया और अनिका दुबे को लिली बूरेल के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा ।