फखर जमां ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-03-2026
Fakhar Zaman dismisses ball-tampering allegations in the PSL.
Fakhar Zaman dismisses ball-tampering allegations in the PSL.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमां ने लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है ।

पैतीस बरस के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था ।
 
यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है जब उन्हें जीत के लिये 14 रन की जरूरत थी । फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया । इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है ।
 
मैच रैफरी अगले 48 घंटे में फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनायेंगे ।
 
अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होने बना लिये ।