Centurions Phillips and Bracewell's aggressive batting helped New Zealand reach 259 for seven.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की विस्फोटक पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और भारतीय गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। तीसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों ने भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी।
फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों पर 65 रन बनाये दिए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए केवल 41 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजी की कलई खोल दी।