एशेज टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 204 रन की बढ़त बनायी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-12-2025
Ashes Test: Australia lead by 204 runs at tea on Day 3
Ashes Test: Australia lead by 204 runs at tea on Day 3

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
ट्रेविस हेड के नाबाद अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 119 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
 
ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में इंग्लैंड को 286 रनों पर आउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी में दो  विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत बढ़त बना ली।
 
बेन स्टोक्स ने सुबह के सत्र में जोफ्रा आर्चर के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड के एशेज अभियान में जान फूंकने की कोशिश की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त 85 रन तक सिमट गयी। यह एडिलेड में इंग्लैंड के लिए नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
 
मिचेल स्टार्क की गेंद पर 83 रन पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स निराशा में खुद को कोसते हुए मैदान से बाहर निकले। उन्होंने 198 गेंद की पारी में संयमित पारी में आठ चौके लगाये जबकि आर्चर ने 51 रन का योगदान दिया।
 
ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले ब्रायडन कार्स की गेंद पर जेक वेदरल्ड (एक) का विकेट गंवाया। ब्रायडन कार्स की गेंद पर अगर वेदरल्ड ने रिव्यू का सहारा लिया होता तो वह आउट होने से बच जाते। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 17 रन था।