जामिया हमदर्द के छात्रों ने दिल्ली स्टेट साहित्योत्सव 2026 में गाड़े झंडे, जीते कई पदक

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Jamia Hamdard students shine at the Delhi State Literary Festival 2026, winning multiple medals.
Jamia Hamdard students shine at the Delhi State Literary Festival 2026, winning multiple medals.

 

नई दिल्ली

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के इस्लामिक स्टडीज विभाग के छात्रों ने 'दिल्ली स्टेट साहित्योत्सव 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता के अलग-अलग मुकाबलों में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस बड़ी कामयाबी से पूरे कैंपस में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर सराहना हो रही है।

इस प्रतिष्ठित साहित्योत्सव में जामिया हमदर्द के छात्रों ने निम्नलिखित श्रेणियों में स्थान प्राप्त किए हैं:

  • सुश्री माजिदा: पहला स्थान, अरबी कैलीग्राफी

  • श्री जहांगीर आलम: पहला स्थान, निबंध लेखन (उर्दू)

  • श्री गुलाम यज़दानी: पहला स्थान, नात पाठ

  • सुश्री सेहरीश: दूसरा स्थान, निबंध लेखन (अंग्रेज़ी)

  • श्री मो. फ़ैज़ आलम: दूसरा स्थान, निबंध लेखन (उर्दू)

  • श्री अज़ाज़ अहमद: दूसरा स्थान, स्लोगन लेखन (उर्दू)

  • श्री सनाउल मुस्तफ़ा: तीसरा स्थान, कैंपस कैट-बी स्लोगन लेखन (उर्दू)

छात्रों की इस उपलब्धि पर विभाग और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सैयद मेराज अशरफ और नाज जुगनी सहित कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट कर सभी विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके इस प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया है।