आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पटेल देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, एकता और राजनीतिक कौशल के प्रतीक हैं।
भारत के पहले गृह मंत्री पटेल को 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने का श्रेय दिया जाता है।
शुभेंदु अधिकारी ने पटेल की जयंती पर सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘‘मैं भारत के लौह पुरुष को नमन करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो देशभक्ति, नेतृत्व, एकता और राजनीतिक कौशल के प्रतीक हैं।’’
पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात में हुआ था। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था।
केंद्र सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा उसे मजबूत करने के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है