द्वारका एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार 12 बार थमेगा यातायात, पांच-पांच मिनट की होगी रोक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-11-2026
Traffic on the Dwarka Expressway will be halted 12 times on Thursday, with five-minute stops each time.
Traffic on the Dwarka Expressway will be halted 12 times on Thursday, with five-minute stops each time.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजली लाइन से जुड़े काम के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यातायात 12 बार रोका जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
हर बार वाहनों की आवाजाही पांच मिनट के लिए बंद रहेगी।
 
परामर्श के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे पर एनपीआर-सीपीआर जंक्शन के पास बने ओवरब्रिज पर दौलताबाद और सेक्टर-72 के बीच 400 केवी डीसी बिजली लाइन के 12 कंडक्टर हटाने का काम किया जाएगा।
 
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
 
एक अन्य परामर्श में अधिकारियों ने बताया कि इच्छापुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 47 पर सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से यह क्रॉसिंग 28 नवंबर तक बंद रहेगी।