सीईसी ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया : अधिकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-05-2026
 those involved in post-poll violence in Bengal: Official
those involved in post-poll violence in Bengal: Official

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
निर्वाचन आयोग का यह निर्देश राज्य में मंगलवार को चुनाव के बाद हुई हिंसा की कथित घटनाओं में दो लोगों की मौत और कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ के बाद आया है।
 
अधिकारी ने बताया कि कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों के साथ-साथ सभी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
 
अधिकारी ने सीईसी के निर्देश का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’
 
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कानून को शीघ्र और सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।