प्रधानमंत्री के झोला उठाने का समय जल्दी आ रहा है: कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
The time for the Prime Minister to pack up his bags is fast approaching: Congress
The time for the Prime Minister to pack up his bags is fast approaching: Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देशभर में मरीजों पर महंगी दवाओं का बोझ बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झोला उठाकर जाने का समय जल्दी आ रहा है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि जब कानून मरीजों को राहत देने का रास्ता देता है, तो उस पर आगे बढ़ने में देरी क्यों हो रही है और मरीजों के लिए सस्ती दवा कब सुनिश्चित की जाएगी?
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देशभर में मरीजों पर महंगी दवाओं का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नीरो की तरह अपनी अलग ही डफली बजाने में व्यस्त हैं।"
 
पार्टी महासचिव ने दावा किया कि देश में मरीजों से दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भारी कीमत वसूली जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि 74 रुपये का एक इंजेक्शन 4,980 रुपये में मिल रहा है और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों से 67 गुना ज्यादा वसूली की जा रही है।