The student had not lodged any complaint with the SC/ST cell: IIT Bombay faculty member
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के फैकल्टी फोरम अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पंत ने दावा किया कि पिछले सप्ताह कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्र साहिल वाकोडे ने हाल के दिनों में संस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में कोई शिकायत नहीं की थी।
उनकी यह टिप्पणी वाकोडे के परिवार द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि छात्र संस्थान के व्यवस्थागत उत्पीड़न का शिकार हुआ और उसके साथ जाति के आधार पर भेदभाव किया गया।
डॉ. पंत ने अपने सहकर्मी सूर्यनारायण डूला का भी बचाव किया, जिन्हें प्रशासनिक मामलों के डीन पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि डूला आम तौर पर छात्रों की मदद करते थे और वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो किसी को प्रताड़ित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि नियमों में स्पष्ट रूप से नकल पर रोक है और सुविधाओं के दुरुपयोग की अनदेखी करना उन छात्रों के साथ अन्याय होगा, जो नियमों का पालन करते हैं।