आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने विद्यार्थियों से पर्यावरण के अनुकूल नजरिया अपनाने और यह समझने का आह्वान किया कि इंसानों और प्रकृति की सेहत आपस में गहराई से जुड़ी हुई है।
वह यहां एक कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री शील्ड पुरस्कार’ देने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे।
सतीशन ने कहा, ‘‘प्रकृति और इंसान दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं, वे एक ही हैं।’’
उन्होंने प्रकृति की रक्षा के लिए पर्यावरण अनुकूल नजरिये के विकास की जरूरत पर बल दिया।