The service road located near Noida Sector 62 will remain closed until June 10 due to metro construction work.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नोएडा के सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की ओर वाली एक सर्विस रोड मेट्रो परियोजना से संबंधित निर्माण कार्य के कारण नौ अप्रैल से 10 जून तक बंद रहेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक सलाह में कहा कि सड़क बंद होने से स्तंभ पी386 के पास सर्विस रोड प्रभावित होगी। यहां विशेष पुल के निर्माण का काम किया जा रहा है, जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
परामर्श में कहा गया है कि यह कार्य नोएडा सिटी सेंटर और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो लाइन-3 विस्तार के तहत ट्रेन की दिशा बदलने की सुविधा विकसित किए जाने का हिस्सा है।
परामर्श के अनुसार, प्रभावित मार्ग पर यातायात की आवाजाही इस अवधि के दौरान प्रतिबंधित रहेगी और वाहनों के आवागमन दबाव को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं।