अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में पहली बार स्थापित हुई महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
The first life-size statue of Mahatma Gandhi was installed in North Dakota, USA.
The first life-size statue of Mahatma Gandhi was installed in North Dakota, USA.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिका के नॉर्थ डकोटा राज्य में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है, जो भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से शांति और अहिंसा के उनके संदेश को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
 
नॉर्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में बृहस्पतिवार को इस प्रतिमा का अनावरण किया गया।
 
भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रतिमा को स्थापित करने में सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सहायता की, जबकि नॉर्थ डकोटा के भारतीय-अमेरिकी समुदाय और नॉर्थ डकोटा व्यापार कार्यालय ने तकनीकी सहयोग दिया।
 
प्रतिमा के साथ लगी पट्टिका पर लिखा है, ‘‘भारत के लोगों की ओर से नॉर्थ डकोटा के लोगों के लिए।’’
 
इस पट्टिका पर महात्मा गांधी का एक कथन भी अंकित है, ‘‘सबसे उत्तम मार्ग यह है कि हम पूरी दुनिया के मित्र बनें और संपूर्ण मानव परिवार को एक मानें।’’
 
अमेरिका के ऊपरी मिडवेस्ट क्षेत्र के इस राज्य में स्थापित गांधी की यह पहली आदमकद प्रतिमा है। इसका अनावरण महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर अक्टूबर में किया गया। गांधी जयंती दो अक्टूबर को बनायी जाती है । इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।