आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र संघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा का निलंबन रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुधवार को इस संबंध में एक कार्यालयीन आदेश जारी किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी दीपिका झा को डॉ. बी. आर. आंबेडकर कॉलेज परिसर में एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने के लिए दो महीने के लिए पद से निलंबित कर दिया गया था।
यह निलंबन, कुछ शर्तों के साथ, एक समिति की सिफारिशों पर 14 नवंबर, 2025 को लगाया गया था। विश्वविद्यालय ने उनके ‘आचरण और व्यवहार’ को देखते हुए तय समय से एक सप्ताह पहले निलंबन समाप्त कर दिया।
आदेश में कहा गया, ‘‘उनका निलंबन 07.01.2026 से रद्द किया जाता है।’’