शबरिमला श्रद्धालुओं के लिए कोचीन हवाई अड्डे पर विशेष सुविधा केंद्र शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-11-2026
Special facilitation centre for Sabarimala pilgrims opens at Cochin airport
Special facilitation centre for Sabarimala pilgrims opens at Cochin airport

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शबरिमला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।
 
शबरिमला में दो महीने तक होने वाली मंडल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद  मुख्यमंत्री ने ढोल-नगाड़ों और तुरही की धुन के बीच इस केंद्र का उद्घाटन किया।
 
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से शबरिमला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई अड्डे पर एक अस्थायी विश्राम केंद्र (एडथावलम) तैयार किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस केंद्र में देवस्वम हेल्प डेस्क, प्रसादम कूपन काउंटर, प्रीपेड टैक्सी बुकिंग सुविधा, शाकाहारी भोजन केंद्र, विश्राम स्थल और उड़ानों की वास्तविक समय की जानकारी देने वाली डिस्प्ले प्रणाली सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) इस केंद्र में और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार करेगा।’’
 
पांच हजार वर्ग फुट में फैला यह केंद्र घरेलू आगमन टर्मिनल के पास पुलिस सहायता चौकी के बगल में स्थित है। यह चौबीसों घंटे खुला रहेगा।