Sikkim landslide: Amit Shah spoke to Chief Minister Tamang, assured all possible help from the Centre
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद उत्पन्न हालात के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, शाह ने जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
तमांग ने मंगलवार को पहले बताया था कि इस घटना में आठ श्रमिकों की मौत हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर समरडुंग में एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) तीस्ता चरण छह जल विद्युत परियोजना की सुरंग भूस्खलन के कारण ढह गई। भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया था और गैस रिसाव की आशंका के बीच उसके अंदर 27 श्रमिक फंस गए।
उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर गैस होने के कारण बचाव अभियान जटिल हो गया है; फंसे श्रमिकों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कई बचावकर्मियों को चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, माना जा रहा है कि यह गैस भूमिगत परतों या चट्टानी संरचनाओं से प्राकृतिक रूप से निकल रही है, जो भूस्खलन से प्रभावित है