शुभेंदु अधिकारी की यूसीसी घोषणा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी : विहिप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Shubhendu Adhikari's UCC announcement will ensure safety of citizens: VHP
Shubhendu Adhikari's UCC announcement will ensure safety of citizens: VHP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संस्था विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उस ऐलान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छह महीने के अंदर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी।

विहिप ने कहा कि इस कदम से सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
 
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन अधिकारी की घोषणा की सराहना करता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को उत्तराखंड और गुजरात के बाद यूसीसी लागू करने की योजना की घोषणा करने वाला देश का तीसरा राज्य बताया।
 
बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी की उस घोषणा की सराहना करते हैं कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद बंगाल समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बनेगा।”
 
उन्होंने छह महीने के भीतर “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” के खिलाफ कानून लाने की अधिकारी की प्रतिबद्धता का भी स्वागत किया, और कहा कि ये उपाय नागरिकों और राज्य की सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
 
बंसल ने कहा, “हम छह महीने में लव जिहाद और लैंड जिहाद को भी समाप्त करने के लिए कानून पारित करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। यह सभी नागरिकों और बंगाल की पवित्र भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा।”