सतीशन ने शबरिमला तीर्थयात्रियों से मंदिर परिसर और पंबा नदी को स्वच्छ रखने की अपील की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
Satheesan appeals to Sabarimala pilgrims to keep the temple premises and Pamba river clean
Satheesan appeals to Sabarimala pilgrims to keep the temple premises and Pamba river clean

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान शबरिमला में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर तीर्थयात्रियों से पवित्र पंबा नदी और पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की है।
 
मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित छह भाषाओं में यह अपील की।
 
उन्होंने कहा, ‘‘शबरिमला की पवित्रता बनाए रखें। पंबा को स्वच्छ रखें।’’
 
सतीशन ने कहा कि पंबा नदी तीर्थयात्रा का अभिन्न हिस्सा है और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए शबरिमला एक पवित्र स्थल है। उन्होंने मंदिर आने वाले सभी लोगों से इसकी पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
 
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े, प्लास्टिक या अन्य कचरा नहीं फेंकने का विशेष रूप से आग्रह किया और कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए नदी की स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।