Delhi's air quality in the poor category, with a minimum temperature of 12.2 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही जबकि राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री कम रहा जबकि पालम मौसम केंद्र में यह 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
अन्य मौसम केंद्रों में लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, रिज केंद्र में यह 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
पांचों मौसम केंद्रों में से अयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ा। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया।
दिल्ली के 57 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 25 में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9:05 बजे डीटीयू केंद्र में सबसे अधिक एक्यूआई 369 दर्ज किया गया।