भारत ने दिखाया कि सीमाएं तोड़कर नयी संभावनाओं के द्वार खोले जा सकते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
India has shown that breaking boundaries can open doors to new possibilities: PM Modi
India has shown that breaking boundaries can open doors to new possibilities: PM Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले 12 वर्ष में दिखाया है कि देश सोच की सीमाओं को तोड़कर अपनी क्षमताओं को पहचान सकता है, नए अवसर पैदा कर सकता है और गरीबों को सशक्त बना सकता है।

मोदी ने देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने ‘‘सीमाएं तोड़ने और नयी संभावनाओं के द्वार खोलने’’ का अपना संकल्प स्पष्ट रूप से व्यक्त कर दिया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘देश को अपनी क्षमताओं का एहसास तभी होता है, जब वह अपनी सीमाएं तोड़ता है और नयी संभावनाओं के द्वार खोलता है।’’
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में उनकी सरकार ने मौजूदा सीमाओं को तोड़ने और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘पहले गरीबी हटाने की लाल किले से केवल बातें की जाती थीं लेकिन फाइलें बनाने के अलावा कुछ नहीं किया गया।’’
 
मोदी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 12-13 वर्ष में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने इसे देश के दृष्टिकोण और सोच में आए बदलाव का परिणाम बताया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘देश को अपनी क्षमताओं का पता तभी चलता है, जब वह सोच की सीमाओं को तोड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है।’’