संजय निरुपम 20 साल बाद शिव सेना में लौटे

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 04-05-2024
Sanjay Nirupam returns to Shiv Sena
Sanjay Nirupam returns to Shiv Sena

 

मुंबई. शिव सेना छोड़ने के 20 साल बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में घर वापसी की. इस मौके पर निरुपम ने कहा, "बाला साहेब ठाकरे की सोच पर चलते हुए कांग्रेस के साथ काम करने में समस्या आ रही थी. अब जब पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं शिव सेना में शामिल हो गया हूं तो वह समस्या दूर हो गई है. मैं 20 साल बाद अपने परिवार में लौटा हूं." उन्होंने दावा किया कि मुंबई में महायुति सभी छह लोकसभा सीटों पर विजयी होगी.

कांग्रेस ने "अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानबाजी" के कारण अप्रैल में निरुपम को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था. निरुपम का पार्टी में स्वागत करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि उनके आने से शिव सेना को फायदा होगा. वह अनुभवी राजनेता हैं.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने वाले और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने वाले पीएम मोदी को हराना असंभव है. 

 

ये भी पढ़ें :   पाकिस्तानी मरीजों के हिंदुस्तानी फरिश्ते
ये भी पढ़ें :   वीजा मिलना हो आसान, तो बड़ी संख्या में बचे पाकिस्तानियों की जान
ये भी पढ़ें :   भारतीय अस्पतालों में मुस्लिम देशों के मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था
ये भी पढ़ें :   एक कब्रिस्तान ऐसा भी जहां दफनाए जाते हैं मुस्लिम देशों के लोगों के बेकार अंग
ये भी पढ़ें :   पाकिस्तान : हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन, अदालतें गुनाहगार