देश में वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 9.55 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई : फाडा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-06-2026
the country increased by 9.55 percent to a record 25,31,067 units in May: FADA
the country increased by 9.55 percent to a record 25,31,067 units in May: FADA

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 

डीलरों ने ईंधन-किफायती और वैकल्पिक पावरट्रेन विकल्पों के बारे में लोगों द्वारा जानकारी हासिल करने की पुष्टि की है। इसका असर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी बढ़कर 9.25 प्रतिशत (पिछले वर्ष 6.11 प्रतिशत) होने के रूप में दिखा।
 
फाडा के आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहन (पीवी) की खुदरा बिक्री पिछले महीने 23.25 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,02,591 इकाई रही जो मई 2025 के 3,26,656 इकाई थी।
 
दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 17,15,581 इकाई से 7.54 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 18,44,947 इकाई हो गई।
 
उद्योग निकाय फाडा के अनुसार, तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,11,526 इकाई रही, जो मई 2025 की 1,07,688 इकाइयों से 3.56 प्रतिशत अधिक है।