आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जानी-मानी पत्रकार, स्तंभकार और शास्त्रीय गायिका शकुंतला नरसिम्हन का बुधवार को निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 86 वर्ष की थीं। सूत्रों के अनुसार, कैंसर से जूझ रहीं नरसिम्हन ने एक देखभाल केंद्र में अंतिम सांस ली।
दो विषयों में पीएचडी करने वाली नरसिम्हन ने कई प्रमुख समाचार पत्रों में काम किया था।
वह एक कुशल संगीतकार भी थीं और उन्हें हिंदुस्तानी तथा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत, दोनों में समान रूप से दक्षता हासिल थी। यह एक दुर्लभ उपलब्धि थी।
नरसिम्हन ने यात्रा लेखिका, संगीत विद्वान, समीक्षक और उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी।