पटना
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री Nitish Kumar और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं।सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री Ram Nath Thakur, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख Upendra Kushwaha और भाजपा के Shivesh Kumar शामिल हैं।
बिहार विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू होगी और परिणाम आज ही घोषित होने की संभावना है।





