आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ वार्ता की।
यह बैठक फिलीपीन के सेबू में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर हुई।
सिंह और हेगसेथ ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस’ (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होने के लिए सेबू में हैं।
‘एडीएमएम-प्लस’ 11 सदस्यीय आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) और उसके आठ संवाद साझेदारों - भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका का मंच है।
सिंह और हेगसेथ के बीच हुई वार्ता में मुख्य रूप से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर संभवत: ध्यान केंद्रित किया गया।