राजस्थान: तकनीकी गड़बड़ी से युवक को बैंक से मिला एक लाख करोड़ रुपये का अलर्ट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Rajasthan: Due to technical glitch, youth gets Rs 1 lakh crore alert from bank
Rajasthan: Due to technical glitch, youth gets Rs 1 lakh crore alert from bank

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान के सीकर जिले में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला युवक उस समय हैरान रह गया जब उसे बैंक से मैसेज आया कि उसके खाते में एक लाख करोड़ रुपये ‘ब्लॉक’ कर दिए गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि बाद में पता चला कि यह मैसेज किसी 'तकनीकी गड़बड़ी' के कारण आया था और असल में उसके खाते में इतनी बड़ी रकम नहीं आई।
 
सीकर साइबर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दीनदयाल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के समीर खान बस अड्डे के पास मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार को समीर को एक मैसेज आया जिसमें कहा गया था कि उनके बैंक खाते में एक लाख करोड़ रुपये 'ब्लॉक' कर दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि समीर के खाते में पहले से जमा 55,000 रुपये भी होल्ड (रोक) पर डाल दिए गए थे।