दिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-07-2026
Rain likely in Delhi, air quality in 'satisfactory' category
Rain likely in Delhi, air quality in 'satisfactory' category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। रातभर हुई बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है।
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग मौसम केंद्र में 10.6 मिलीमीटर (मिमी), रिज में 18.6 मिमी, आयानगर में 17.4 मिमी, पालम में 15 मिमी और लोधी रोड में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की हुई।
 
मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 23.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 25 डिग्री सेल्सियस, रिज में 22.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।