दिल्ली में सोमवार को बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-03-2026
Rain Forecast for Delhi on Monday: Meteorological Department
Rain Forecast for Delhi on Monday: Meteorological Department

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी आता है।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
 

 

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।