पीआर दल की लिखी बातों को रटे-रटाए तौर पर दोहराते हैं राहुल गांधी: भाजयुमो अध्यक्ष जोशी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Rahul Gandhi repeats the things written by his PR team in a rote manner: BJYM President Joshi
Rahul Gandhi repeats the things written by his PR team in a rote manner: BJYM President Joshi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि गांधी इसमें किसी पावरप्वाइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) की तरह रटे-रटाए तौर पर वही बातें दोहराते हैं, जो उनका जनसंपर्क (पीआर) दल उन्हें लिखकर देता है।
 
जोशी ने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी के युवा संपर्क अभियान ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस अभियान की सभाओं में गांधी पीपीटी प्रस्तुतीकरण की तरह रटे-रटाए तौर पर सिर्फ वही बातें कहते हैं जो उनका पीआर दल उन्हें लिखकर देता है।
 
जोशी ने दावा किया कि अगर यह पीपीटी प्रस्तुतीकरण बंद हो जाए और श्रोता उनसे एक भी सवाल कर लें, तो गांधी कुछ भी बोल नहीं सकेंगे।