Irrigation Project increased pressure on the administration with 'Mitti Satyagraha'.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में निर्माणाधीन मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासियों ने सांकेतिक चिता प्रदर्शन और जल सत्याग्रह के बाद ‘मिट्टी सत्याग्रह’ शुरू कर सरकार और प्रशासन पर दबाव तेज कर दिया।
इसके बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को आगामी 10 अक्टूबर तक मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश जारी किए।
पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र के मझगांय बांध बनहरीकला टपरियन पर उचित मुआवजा, पुनर्वास और अधिकारों की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से जारी आंदोलन को केन-बेतवा लिंक परियोजना और ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग के प्रभावितों का भी समर्थन मिला है।
आंदोलनकारियों ने रविवार देर रात तक मशालों के साथ प्रदर्शन भी किया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रशासन आंदोलन को रोकने के लिए नोटिस और अन्य कार्रवाई के जरिये दबाव बना रहा है।
उन्होंने कहा, “प्रशासनिक दबाव के बावजूद प्रभावित परिवारों का आंदोलन जारी रहेगा।”