President Murmu will be on a three-day visit to Mizoram from November 28.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मुर्मू अपराह्न तीन बजे यहां पहुंच सकती हैं।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 29 नवंबर को केल्सिह स्थित रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगी। वहीं, राष्ट्रपति 30 नवंबर को यहां मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह तथा इसके रजत जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनजर इस पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आइजोल में कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति एक दिसंबर को नगालैंड के किसामा में 27वें 'हॉर्नबिल महोत्सव' के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।