केरलम स्कूलों के बुनियादी ढांचे और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करेगा : मंत्री शम्सुद्दीन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-11-2026
Keralam will strengthen school infrastructure and elementary education: Minister Shamsuddin
Keralam will strengthen school infrastructure and elementary education: Minister Shamsuddin

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और डिजिटल सुविधाएं शुरू करने पर ध्यान दिया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने यह बात कही।
 
मंत्री ने यहां एक स्थानीय स्कूल के शताब्दी समारोह में कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को बेहतर इमारतों और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित एवं अधिक आधुनिक बनाने की जरूरत है।
 
मंत्री ने कहा कि सरकार ने उन छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक कौशल हासिल करने में मदद करने के लिए ‘नवजीवनम’ पहल शुरू की है, जो बुनियादी गणित और मलयालम तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता के मामले में पीछे हैं।
 
यह कार्यक्रम राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत सामान्य शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा केरलम द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि लक्षित शैक्षणिक सहायता प्रदान करने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करने से उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
 
शम्सुद्दीन ने ‘एराइज’ परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि इन पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र प्रभावी ढंग से सीखने के लिए आवश्यक बुनियादी दक्षताएं हासिल करे।