न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत के छह विकेट पर 116 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-11-2026
India 116 for 6 in reply to New Zealand's 356
India 116 for 6 in reply to New Zealand's 356

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 116 रन बनाए।

भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 240 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे।
 
भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (21) और कप्तान शुभमन गिल (17) के विकेट गंवाए। ऋषभ पंत (23), केएल राहुल (25) और वाशिंगटन सुंदर (10) दूसरे सत्र में आउट होने वाले बल्लेबाज थे। स्टंप उखड़ने के समय ध्रुव जुरेल सात रन पर खेल रहे थे।
 
न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने दो-दो जबकि मैट हेनरी ने एक विकेट लिया है।
 
इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई। उसकी पारी का आकर्षण टॉम ब्लंडेल की पारी रही जिन्होंने 211 गेंद पर 89 रन बनाए।
 
ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद नाथन स्मिथ (26), जैमीसन (19) और हेनरी (19) ने उपयोगी योगदान दिया।
 
भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप सबसे सफल रहे। उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट हासिल किए।