फिलीपीन में भूकंप के शक्तिशाली झटके, एक व्यक्ति की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2025
Powerful earthquake strikes Philippines, one dead
Powerful earthquake strikes Philippines, one dead

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दक्षिणी फिलीपीन में शुक्रवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी, इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तथा सुनामी की आशंका के कारण आसपास के तटीय क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा।
 
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि संभावित क्षति का आकलन किया जा रहा है तथा सुरक्षित स्थिति होने पर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया जाएगा।
 
फिलीपीन के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि इस भूकंप से नुकसान होने तथा बाद में और झटकों की आशंका है। भूकंप का केंद्र मनाय शहर से लगभग 62 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में दावाओ ओरिएंटल प्रांत के पास समुद्र में स्थित था।
 
नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि दक्षिणी प्रांत में मलबे की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
एलेजांद्रो ने बताया कि कई इमारतों की दीवारों में दरारें आ गईं, जिनमें दावाओ शहर का एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है। हालांकि, हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन जारी है।