पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी: महबूबा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
PDP to protest on August 5 demanding restoration of Article 370: Mehbooba
PDP to protest on August 5 demanding restoration of Article 370: Mehbooba

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मांग को लेकर पांच अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेगी।
 
केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय कर दिया था।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यहां मौजूद हमारे सभी लोग पांच अगस्त को अपने-अपने जिलों में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेंगे।’’
 
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पांच अगस्त वह दिन था जब ‘‘हमसे सब कुछ छीन लिया गया’’। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें ‘‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’’ से संबंधित विषय भी शामिल है।