दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-09-2025
Partly cloudy sky expected in Delhi
Partly cloudy sky expected in Delhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
 
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया.
 
सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 131 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.
 
केंद्रीय प्रदूषण सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.