तमिलनाडु के तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर में एक ही दिन में 100 से अधिक विवाह संपन्न

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
Over 100 marriages were solemnised in a single day at the Tiruchendur Murugan Temple in Tamil Nadu.
Over 100 marriages were solemnised in a single day at the Tiruchendur Murugan Temple in Tamil Nadu.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भगवान मुरुगन के छह प्रमुख धामों में से एक तिरुचेंदूर स्थित सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 20 नवंबर को एक ही दिन में 100 से अधिक विवाह संपन्न कराए गए।
 
राज्य के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जबकि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है।
 
शुक्रवार को शुभ दिन होने के कारण नवविवाहित जोड़े, उनके माता-पिता और रिश्तेदार सुबह से ही मंदिर में जुटने लगे थे।
 
मंदिर परिसर और शणमुगा विलास मंडपम में 100 से अधिक विवाह संपन्न हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और नवविवाहित जोड़ों ने परिवार तथा दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
 
इस बीच, शुक्रवार से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे।
 
सुबह की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने समुद्र और पवित्र ‘नाझिकिनारू’ झरने में डुबकी लगाई। इसके बाद वे भगवान मुरुगन के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े हुए।