Omar Abdullah inaugurated development projects worth Rs 8.07 crore in Bani, Jammu
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कठुआ जिले के बानी दौरे के दौरान 8.07 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं में बानी सरकारी डिग्री महाविद्यालय में एक नया प्रयोगशाला खंड और 50 बिस्तरों वाला एक महिला छात्रावास तथा उपजिला अस्पताल में बाह्य रोगी परिसर एवं डायलिसिस इकाई शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नव-उद्घाटित सुविधाओं का उद्देश्य उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना तथा विशेष रूप से दूरदराज एवं पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना है।
उन्होंने कहा कि ये पहल आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार करने और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।