ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दीघा के जगन्नाथ मंदिर के नाम से 'धाम' शब्द हटाने पर शुभेंदु का आभार जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-11-2026
Odisha CM thanks Shubhendu for removing the word 'Dham' from the name of Jagannath Temple in Digha
Odisha CM thanks Shubhendu for removing the word 'Dham' from the name of Jagannath Temple in Digha

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर के नाम से 'धाम' शब्द हटाने के फैसले के लिए बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के अपने समकक्ष शुभेंदु अधिकारी का आभार जताया।
 
उन्होंने कहा कि इस फैसले से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और पुरी स्थित 12वीं सदी के मंदिर की विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान भी बनी रहेगी।
 
अधिकारी ने माझी को लिखे एक पत्र में बताया कि दीघा स्थित मंदिर का आधिकारिक नाम बदलकर 'श्री श्री जगन्नाथ मंदिर' कर दिया गया है। वहीं, पूरे परिसर को अब 'श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र' के नाम से जाना जाएगा।
 
यह फैसला माझी द्वारा दीघा मंदिर के नाम से 'धाम' शब्द हटाने के अनुरोध के बाद किया गया है।
 
पश्चिम बंगाल में पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान इस मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसने दीघा मंदिर परिसर का नाम 'जगन्नाथ धाम' रखा था। इस पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी।