आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नवनिर्मित बारापुला फेज-3 कॉरिडोर पर सोमवार को भी यातायात जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों ने मयूर विहार-एम्स मार्ग पर काफी देर तक फंसे रहने की शिकायत की।
दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुख्य बाधा पुराने बारापुला फ्लाईओवर पर है, जहां करीब आठ से नौ लेन से आने वाला यातायात एक ही स्थान पर तीन लेन में मिलता है।
मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन और बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड के आसपास जाम की स्थिति देखी गई। सुबह व्यस्त समय के दौरान कई यात्रियों ने ‘एक्स’ पर जाम में फंसे होने की जानकारी साझा की।
एक यात्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 30 मिनट से ‘बंपर-टू-बंपर’ (भारी) जाम में फंसा हूं और मुश्किल से दो किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाया हूं।’’