नीलेश राणे ने भाजपा प्रवक्ता को लगाई फटकार, मर्यादा में रहने का निर्देश दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Nilesh Rane reprimanded the BJP spokesperson and instructed him to maintain decorum.
Nilesh Rane reprimanded the BJP spokesperson and instructed him to maintain decorum.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
शिवसेना नेता नीलेश राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधने को लेकर भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन की आलोचना की और उन्हें अपनी मर्यादा में रहकर बयान देने की नसीहत दी।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। हालांकि, विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में विपक्षी महाविकास आघाडी की पांच में से तीन सीटों पर जीत के बाद गठबंधन में मतभेद उभरकर सामने आए हैं।
 
इनमें मुंख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह क्षेत्र नागपुर की स्नातक निर्वाचन सीट भी शामिल है।
 
कुडाल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नीलेश राणे ने कहा, ‘‘नवनाथ बन, शिंदे साहब के बारे में बोलते समय अपनी मर्यादा में रहें। आप अपनी हैसियत से बढ़कर बोल रहे हैं।’’
 
पुणे और नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की आलोचना की थी।