कश्मीर में रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-01-2026
Night temperature rises in Kashmir
Night temperature rises in Kashmir

 

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
कश्मीर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले यानी मंगलवार रात को दर्ज किए गए तापमान (शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) से कुछ अधिक रहा।

इस कड़ाके की सर्दी के कारण डल झील के कुछ हिस्सों सहित कई जलाशयों का पानी जम गया है।

इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला बुधवार रात को घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले दर्ज किए गए तापमान (शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे) से अधिक था। पुलवामा में भी तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर घाटी के काजीगुंड में भी पारा शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कोकेरनाग में यह शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।