आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
संसद भवन परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
‘मंगल मिलन’ नामक इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से बगावत कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए सांसद भी मौजूद थे ।
एनसीपीआई की सांसद सायोनी घोष ने कहा, ‘‘मैंने राजग की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में यह एक अत्यंत ज्ञानवर्धक बैठक थी। आज हमने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर चर्चा की, जो काफी सकारात्मक रही।’’
उन्होंने दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा के लिए पेश होने वाले ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026’ का संदर्भ देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोधी इस विधेयक का सभी को समर्थन करना चाहिए।