जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के गोले को निष्क्रिय किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-03-2026
Mortar shell defused near Line of Control in Jammu and Kashmir's Poonch
Mortar shell defused near Line of Control in Jammu and Kashmir's Poonch

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक सीमावर्ती गांव में सुरक्षा बलों ने मोर्टार के एक गोले को शनिवार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र के एक निवासी ने सवजियां सेक्टर के बराड़ी गांव में एक सुनसान स्थान पर पड़े मोर्टार के गोले को देखा और सेना की इकाई एवं स्थानीय पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और मोर्टार के गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि यह गोला जाहिर तौर पर पहले कभी सीमा पार से दागा गया था, लेकिन यह फटा नहीं।
 
अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम इलाकों में मोर्टार के ऐसे गोले मिलना सामान्य बात है, क्योंकि संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान दागे गए गोला-बारूद अक्सर लंबे समय तक जमीन में दबे रहते हैं या उनका पता नहीं चलता।
 
उन्होंने कहा कि ऐसे बिना फटे गोले सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं और क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा इन गोलों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने या हटाने के लिए सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्तों को अक्सर बुलाया जाता है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।