Mild tremors felt in Nepal's Mugu district.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नेपाल में कर्णाली प्रांत के पर्वतीय जिले मुगु में बुधवार तड़के हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप देर रात दो बजकर 22 मिनट पर आया और इसका केंद्र मुगु के धैनाकोट में था।
भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों हुम्ला, जुम्ला और कालिकोट में भी महसूस किए गए।