Kerala State Planning Board reconstituted, KM Chandrasekhar appointed vice-chairman
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल सरकार ने राज्य योजना बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए पूर्व कैबिनेट सचिव के एम चंद्रशेखर को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
योजना एवं आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस साल 18 मई को नयी सरकार के गठन के बाद राज्य योजना बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है।
अन्य सदस्यों में आईटी मंत्री पी के कुन्हालीकुट्टी, बिजली मंत्री सनी जोसेफ, जल संसाधन मंत्री मॉन्स जोसेफ, वन मंत्री शिबू बेबी जॉन और परिवहन मंत्री सी पी जॉन शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, राज्य योजना बोर्ड राज्य के संसाधनों और विकास की प्राथमिकताओं के वैज्ञानिक आकलन के आधार पर विकास योजनाएं तैयार करने में सरकार की सहायता करता है। इसे राज्य की वार्षिक समग्र आर्थिक समीक्षा तैयार करने का दायित्व भी सौंपा गया है।